Sunday, December 4, 2016

Sunny leone : Porn star , Film star , Business woman सनी की कहानी

सनी लियोनी - अतीत की पोर्न स्टार , वर्तमान में संघर्षशील बॉलीवुड अभिनेत्री। वे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में  शामिल है। पोर्न बिजनेस में कमाई के मामले में वे दुनियाभर में सातवे स्थान पर आती है ( 2. 5 मिलियन डॉलर ) .  करनजीत कौर वोहरा ( सनी लियोनी ) भारतीय मूल की है और कनाडा के छोटे से कस्बे ' सार्निया ' की रहने वाली है।   पोर्न में आने से पूर्व उन्होंने स्वयं ही अपना नया नामकरण किया।  लियोनी शब्द उन्होंने  इतालवी फिल्म निर्माता के नाम में से लिया है और सनी शब्द अपने भाई से।
सनी का जीवन यूँ तो खुली किताब है परंतु उनके अनछुए पहलु पर रौशनी डालती डॉक्यूमेंट्री '' मोस्टली सनी '' प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस डॉक्यूमेंट्री को दिलीप मेहता ने डायरेक्ट किया है। दिलीप इसके पूर्व वृन्दावन की विधवाओ के दारुण जीवन पर ' फॉरगॉटन विमेन ' बनाकर प्रसिद्धि पा चुके है।
 ' मोस्टली सनी ' सनी लियोनी के कनाडा और मुम्बई के दो सालों की बात करती है। इस डॉक्यूमेंट्री में सनी ने बेबाकी से अपने जीवन और अपेक्षाओं की चर्चा की है। आम धारणा के विपरीत सनी का बचपन अच्छा ही रहा था। माँ और पिता दोनों ने सिख धर्म की परम्पराओ का सम्मान करते हुए सनी को बड़ा किया है।  पोर्न बिजनेस में आने का फैसला स्वयं सनी का था। सनी को लगता था कि एक वक्त ऐसा आएगा जब उनके पेरेंट्स उनके ' पोर्न जीवन को स्वीकार लेंगे। ' पैंट हाउस ' मैगज़ीन  की और से मिला एक लाख डॉलर का चेक भी उनके माता पिता के गुस्से को कम नहीं कर पाया। आज सनी के पति डेनियल वेबर और भाई  संदीप सिंह वोहरा के अतिरिक्त कोई रिश्तेदार उनसे संपर्क नहीं रखता। उनका परिवार और भारतीय समुदाय के लोग उन्हें '' समस्त भारतीयों के लिए कलंक '' मानते है।
सनी इस डॉक्यूमेंट्री में एक पोर्न स्टार नहीं वरन  ' बिज़नस वुमन ' की तरह बात करती है।  उन्हें मालुम है कि उनकी देह ही उनकी सबसे बड़ी संपत्ति है और यह संपत्ति किसी भी दिन उनका साथ छोड़ सकती है , लिहाजा वे एक एक डॉलर और एक एक रूपये को सोच  समझ कर नए बिजनेस में इंवेस्ट कर रही है।  पिछले दिनों दुबई में उन्होंने अपनी परफ्यूम रेंज ' लस्ट ' लांच की है और जल्द ही वे कॉस्मेटिक रेंज भी ला रही है। इंटरनेट पर उनके नाम से जो ट्रैफिक चल रहा है सनी उसे भी भुना रही है। यही नहीं कई डायरेक्टर उन्हें सिर्फ इस बात के पैसे दे रहे है ताकि वे अपने ट्विटर अकाउंट से उनकी फिल्मो का जिक्र भर कर दे। एक वेब साइट उन्हें इरोटिक  शार्ट स्टोरी लिखने के लिए पैसा दे रही है।
सनी को इस बात का भी एहसास है कि इंटरनेट पर उसके पीछे भागने वाले भारतीय उन्हें हिंदी फिल्मों की नायिका के रूप में  शायद ही स्वीकार करे इसलिए वे खुद अपना  प्रोडक्शन हाउस लाने पर विचार कर रही है।
सनी की इस डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण अधिकार नेटफ्लिक्स ने  खरीद लिए है और यह भारत में प्रदर्शित नहीं होगी।




No comments:

Post a Comment

दिस इस नॉट अ पोलिटिकल पोस्ट

शेयर बाजार की उथल पुथल में सबसे ज्यादा नुकसान अपने  मुकेश सेठ को हुआ है। अरबपतियों की फेहरिस्त में अब वे इक्कीसवे नंबर पर चले गए है। यद्ध...